Demat Account in Hindi डीमैट खाता क्या है
Demat Account in Hindi डीमैट खाता क्या है, कैसे काम करता है, डीमैट अकाउंट की आवश्यकता क्यों पड़ती है और इसके क्या क्या फायदे हैं विस्तार से हिंदी में जानिये. डीमैट खाते की जानकारी और इसे कैसे खुलवा सकते हैं। इसके क्या फायदे हैं और इसे कैसे मेंटेन करते हैं। शेयर बाजार के बारे में अधिक जानकारी और अन्य पहलुओं को जानने के लिये Share Market in Hindi विस्तार से पढ़ें।
Demat Account in Hindi डीमैट खाता क्या है
शेयरों का भौतिक रूप नहीं
इसको आसानी से ऐसे समझिये. जैसे हम आपने पैसे अपने बैंक के खाते में रखते हैं वैसे ही हम अपने शेयर डीमैट खाते में रखते हैं. जैसे हम यदि बैंक के खाते से नकदी निकलवा लें तो वह नकदी या करंसी पैसे का भौतिक रूप है. मगर जब हम अपने डेबिट कार्ड से किसी दूकानदार को पेमेंट करते हैं तो यह पैसों का इलेक्ट्रॉनिक ट्रान्सफर हुआ. इसी प्रकार यदि हमारे पास शेयर हैं तो हम या तो उन्हें किसी को गिफ्ट देंगे या बाजार में बेच देंगे, दोनों ही परिस्थितियों में शेयरों का एक डीमैट खाते से दूसरे डीमैट खाते में इलेक्ट्रॉनिक ट्रान्सफर किया जाएगा. शेयरों को भौतिक रूप में रखने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती.
Demat Account in Hindi
शेयरों को इलेक्ट्रॉनिक्स रूप से खाते में रखने की सुविधा को डीमैट कहते हैं. भारत में शेयर और प्रतिभूतियां को इलेक्ट्रॉनिक रूप से Dematerialized डिमैटीरिलाईज्ड यानी डीमैट खातों में रखा जाता है. शेयर धारक शेयरों को भौतिक रूप में यानी कागज़ पर छपे हुए शेयर सर्टिफिकेट नहीं रखते. इसके लिए ब्रोकरके पास जा कर डीमैट खाता खुलवाया जाता है. सभी शेयरों के लेनदेन में डीमैट खाते का नंबर लिखा जाता है जिससे कि शेयरों की खरीद बिक्री का इलेक्ट्रॉनिक सेटलमेंट हो सके. किसी भी तरह के शेयरों के लेनदेन के लिए शेयर होल्डर के पास डीमैट खाता होना आवश्यक है.
शेयर सीधे खाते में आते हैं
डीमैट खाते तक पहुँचने के लिए इन्टरनेट पर पासवर्ड की जरूरत होती है. शेयरों की खरीद और बिक्री सौदा कन्फर्म होने पर स्वत ही हो जाती है.
जब भी कोई कंपनी बोनस अथवा राईट शेयरजारी करती है तो ये शेयर भी सीधे शेयर होल्डर के डीमैट खाते में आ जाते हैं. आईपीओ IPO में शेयरों के आवेदन करने के लिए भी डीमैट खाते की आवश्यकता है. यदि आईपीओ में आपको शेयर मिले हैं तो वे सीधे आपके डीमैट खाते में ही आ जाते हैं.
Demat खाते के फायदे
डीमैट शेयर गुम नहीं होते, खराब नहीं हो सकते, चोरी नहीं हो सकते. इनसे सिग्नेचर ना मिलने जैसी समस्या भी नहीं होती. डीमैट खातों की वजह से शेयरों की खरीद बिक्री में धोखा होने की संभावना भी समाप्त हो जाती है. यह बहुत ही सुविधाजनक भी है.
कैसे खुलवाएँ डीमैट खाता
आप अपना डीमैट खाता किसी दूसरे को ट्रान्सफर नहीं कर सकते मगर इसमें पड़े शेयर दूसरे को ट्रान्सफर कर सकते हैं. डीमैट खाता किसी दूसरे के साथ जॉइंट तरीके से खुलवाया जा सकता है. आप एक से अधिक डीमैट खाते भी खोल सकते हैं. अधिकतर निजी बैंक आपको डीमैट खाता खुलवाने की सुविधा देते हैं. इसके अलावा कई निजी ब्रोकर कंपनियों के पास डीमैट खाता खुलवाया जा सकता है. इसके लिए आपको अपना पैन कार्ड की कॉपी, पते का प्रूफ देना होता है और KYC भरना पड़ता है.
What is KYC & KYC Full Form? KYC की पूरी जानकारी हिंदी में?
ReplyDeleteसाथियो सबसे पहले बात करते है के.वाई.सी. के पूरे नाम के बारे में की KYC को अंग्रेजी और हिंदी में क्या कहा जाता हैं।
KNOW= पहचानना/जानना
YOUR= अपने/हमारे
COMPUTER= ग्राहक
KYC की शुरुआत सबसे पहले RBI बैंक [भारतीय रिजर्व बैंक ] के द्वारा सन 2002 में की थी और उसके बाद सभी बैंकों में 2005 में KYC करना अनिवार्य हो गया।
दोस्तों अगर आपको भी KYC करवानी है तो आप भी आसानी से KYC करवा सकते है। KYC करवाने के लिए आपके पास कुछ डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी जो की आपके पास होने जरूरी है अन्यथा आप KYC नहीं करवा पाएंगे।
KYC का सीधा संबंध व्यक्ति की पहचान/ग्राहक की पहचान से होता है।आजकल KYC करना जरूरी हो गया है अगर आपको अभी तक समझ में नहीं आया है तो हम आपको विस्तार से समझाते है की KYC क्या है? अधिक जानकारी के लिए लिंक पर जाये :-
what is kyc