जानिये सही तरीका प्रोटीन शेक पीने का
आज कल प्रोटीन शेक के बारे में कई चर्चाएं हो रहीं हैं, जिम फ्रीक लोगों के लिये तो ये अमृत बना हुआ। अगर वजन कम करके मसल्स बनानी हैं, तो इसका सेवन जरुर करना चाहिये। पर प्रोटीन शेक को पीने के लिए कुछ नियम भी हैं, जिसको कई लोग अनदेखा कर देते हैं। अगर आपको थोड़ा सा भी प्रोटीन शेक का फायदा उठाना है, तो कुछ नियमों का पालन करें जिससे आपको फायदा हो।
प्रोटीन शेक के बारे में जानकारी-
1. ये नूट्रिशन सप्लमेन्ट है- इसका यह मतलब है कि आप इसको अपने ब्रेकफास्ट के साथ नहीं पी सकते हैं। प्रोटीन शेक को ब्रेकफास्ट की जगह पर ही पीना होगा। जहां तब वेट लॉस की बात आती है, प्रोटीन पाउडर को तभी लिया जा सकता है, जब आप अपना भोजन न ले रहे हों।
2. कौन सा भोजन छोड़ रखा है? यह जानना बहुत जरुरी है कि आप प्रोटीन शेक को पीने की जगह पर कौन सा भोजन छोड़ रहे हैं। कई बार लोग या तो ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं या फिर डिनर। जहां तक हो प्रोटीन शेक को एक सही समय पर ही लें। इसको आधी रात में पीना सही नहीं है।
3. सप्लीमेंट न कि रिपलेस्मेंट- जो लोग भोजन छोड़ कर प्रोटीन शेक पी लेते हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिये। प्रोटीन शेक आपकी जरुरतों के हिसाब से आपको अधिक पोषण देता है। भोजन छोड़ने का मतलब यह नहीं कि आप कल से अपनी जरुरत का आहार लेना बंद कर दें। पौष्टिक आहार को कभी नजरअंदाज न करें।
4. यह पूरा पोषण नहीं देता- भले ही प्रोटीन शेक में काफी हद तक पोषक तत्व पाए जाते हों, पर इसमें हर तरह का जरुरी और अलग अलग न्यूट्रीयंट ग्रुप नहीं पाया जाता। इसलिए अगर आप कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और विटामिन जैसे जरुरी तत्व नहीं खाएंगे तो आपको पक्का बीमारी हो जाएगी।
5. कितनी मात्रा लें- वजन घटाने के चक्कर में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पीने से किडनी पर असर और लीवर डैमेज होने का खतरा रहता है। आप प्रोटीन से अपने दैनिक कैलोरी का 30 प्रतिशत ले सकते हैं। अगर 5 प्रतिशत इधर-उधर हो भी जाए तो कोई परेशानी की बात नहीं हैं, पर 70 प्रतिशत पोषण केवल प्रोटीन शेक से लेना हानि पहुंचा सकता है।
6. महिलाएं भी ले सकती हैं- आजतक केवल ये माना जा रहा था, कि प्रोटीन शेक केवल लड़को की जरुर की चीज़ होती है। क्योंकि उनको अपनी बॉडी बनानी होती है, पर ऐसा नहीं है। लड़कियों को भी प्रोटीन की आवश्यकता होती है, लेकिन कम मात्रा में।
7. घर का बना प्रोटीन शेक- बाजारु प्रोटीन से अच्छा होगा कि घर का बना ताजा प्रोटीन शेक बना लिया जाए। दूध और अंडा मिला कर बाकी की और जानकारी के लिये प्रोटीन शेक के डिब्बे पर निर्देश पढ़ कर इसे तैयार कर लें।
Comments
Post a Comment