Posts

Showing posts from September, 2018

Google पर सर्च करते समय की गई ये गलतियां पहुंचा सकती हैं जेल

नई दिल्ली(टेक डेस्क)।  Google पर आए दिन हम किसी न किसी चीज को लेकर सर्च करते हैं। सेकेंड्स से भी कम समय में Google हमारी बातों को समझ कर उनसे जुड़ी जानकारियां दिखाने लगता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यही Google कुछ मायनों में आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गूगल पर सर्च करते समय किन गलतियों को दोहराने पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। Google पर Child Porn देखना/खोजना पड़ सकता है भारी भारत में Child Porn देखना या फिर उसे बढ़ावा देना गैर कानूनी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो पुलिस आपके सिस्टम के IP address को ट्रैक करते हुए आप तक पहुंच सकती है और आपको गिरफ्तार कर सकती है। बम बनाने की तरकीब खोजना पड़ सकता है भारी अगर आप Google पर बम बनाने की तरकीब के बारे में सर्च कर रहे हैं, तो यह आपके लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है। दरअसल साइबर पुलिस कई ऐसी वेबसाइट्स पर अपनी नजर बनाए रखती हैं जिनपर बन बनाने के बारे में सिखाया जाता है। ऐसे में अगर आप इन वेबसाइट्स, वीडियोज या फिर ऐसी किसी बात के बारे में लगातार सर्च करते हैं, तो पुलिस आपके ...